साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत आजकल उत्तराखंड पहुंचे हैं उत्तराखंड पहुंचकर सबसे पहले वो ऋषिकेश में स्तिथ स्वामी दयानंद आश्रम गए वहाँ जाकर उन्होंने अपने गुरु सुधानंद सरस्वती को प्रणाम कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि आजकल गुरु सुधानंद सरस्वती का स्वास्थ्य खराब हो रखा है। और अभिनेता रजनीकांत हर साल की तरह इस बार भी ऋषिकेश में स्तिथ स्वामी दयानंद आश्रम में अपने गुरु से मिलने आए थे जहाँ उन्होंने उनका हाल चाल जाना और अपने गुरु का आशीर्वाद लिया जिसके बाद उन्होंने आश्रम में मौजूद लोगों को भी भोजन कराया और ख़ुद भी उनके साथ सड़क किनारे खड़े होकर पत्तल में खाना खाया जिसके बाद उनकी इस सादगी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया#rajnikant #badrinath pic.twitter.com/105ExW406q
— Shri Badarinath -Kedarnath Temple Committee #BKTC (@BKTC_UK) October 6, 2025
अबिनेता रजनीकांत भोजन करने के बाद वहाँ से चमोली में स्तिथ बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए निकल गए। बद्रीनाथ पहुँचने के बाद उन्होंने भगवान मंदिर में माथा ठेका और भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।








