Home उत्तराखंड मसूरी में धोनी का सादगी भरा अंदाज़, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो...

मसूरी में धोनी का सादगी भरा अंदाज़, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो और दिए ऑटोग्राफ

0
Dhoni's simple style in Mussoorie, posing for photos with fans and signing autographs
Dhoni's simple style in Mussoorie, posing for photos with fans and signing autographs

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी रविवार को लौट गए। शनिवार को मसूरी पहुंचे माही लाल टिब्बा क्षेत्र के ढहलिया बैंक परिसर में ठहरे थे।रविवार सुबह वह मसूरी टिहरी रोड स्थित प्रतिष्ठित स्कूल पहुंचे थे, जहां वह स्कूल प्रबंधन एवं स्टाफ से मिले। सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन द्वारा माही को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

रविवार सुबह धोनी के अनेक प्रशंसक ढहलिया परिसर के समीप पहुंच गए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने किसी को निराश नहीं किया और अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई और आटोग्राफ दिए।वह बेटी जीवा को समर कैंप में एक महीने के लिए छोड़कर गए हैं। स्कूल में उन्होंने कई बच्चों को आटोग्राफ दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here