उत्तराखंड में साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारियों के 763 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इन रिक्त पदों को राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर भरा जा रहा है। आपको बता दें, इन सभी रिक्त पदों को भरने के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को उत्तराखंड प्रान्तीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत, शाशन ने अध्याचन भेजा है।
मुख्यमंत्री ने इन 763 पदों पर तत्काल भर्ती करने की योजना बनाई है। इसके लिए उन्होंने तत्काल विज्ञप्ति भी प्रकाशित (publish the release) कर दी है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने बोर्ड से अपेक्षा की है कि वह इन पदों के चयन की कार्यवाही प्राथमिकता से करें।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 763 पदों पर भर्ती के बाद, राज्य के हेल्थ सिस्टम को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों में राज्य सरकार ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में भी काफी सुधार किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज राज्य के हर जिले में ICU की सुविधा उपलब्ध है। यह भी पढ़े: केपी ओली के इस्तीफे की मांग के चलते, इसी बीच नेपाल ने सीमा से हटाई दो चौकियां
चलिए जानते हैं मुख्यमंत्री ने और क्या क्या कहा:-
1) हर जिले में ICU की सुविद्या उपलब्ध।
2) राज्य में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गयी है।
3) राज्य में रिकवरी रेट अन्य राज्यों के मुकाबले कई ज्यादा बेहतर, रिकवरी रेट 80.83% है।
4) मृत्यु दर भी अन्य राज्यों के मुकाबले कम है, मात्र 1.33% है।
5) 400 नए डॉक्टरों की भर्ती की गई।
5) राज्य में संक्रमण के खतरे को देख पहले ही 273 ICU बेड, 33 बाइपेप मशीनें और 165 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई।
6) राज्य के 13 अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई पाइप का निर्माण भी किया गया।