Home उत्तराखंड देहरादून-हरिद्वार समेत 6 जिलों में हीट वेव अलर्ट, अगले 2 दिन चढ़ेगा...

देहरादून-हरिद्वार समेत 6 जिलों में हीट वेव अलर्ट, अगले 2 दिन चढ़ेगा पारा, जंगलों की आग बनी मुसीबत

0
Heat wave alert issued in 6 districts including Dehradun and Haridwar; temperatures to rise for next 2 days, forest fires posing a threat
Heat wave alert issued in 6 districts including Dehradun and Haridwar; temperatures to rise for next 2 days, forest fires posing a threat

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून समेत छह जिलों में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है। दूसरी ओर पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का कहर जारी है।

शनिवार को देहरादून में दिनभर तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। देहरादून का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ ही पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी जिले संवेदनशील बने हुए हैं। इन जिलों के जंगलों में आग धधक रही है, जिससे तापमान और बढ़ने लगा है।
बारिश नहीं होने के कारण चीड़ के जंगल सूख चुके हैं और हल्की हवा के चलते आग तेजी से फैल रही है। जंगलों से उठने वाला धुआं लोगों के स्वास्थ्य और जनजीवन के लिए भी परेशानी बनता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here