दोस्तों बीते कुछ दिनों पहले दैनिक सर्किल की टीम द्वारा आपको सूचना दी गयी थी कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले पोटसाल में एक बच्चे को उसकी माँ की गोद से तेंदुआ उठाकर ले गया और तेंदुए ने बच्चे को अपना निवाला बना लिया। तो दोस्तों काफी मशक्कत के बाद इस तेंदुए के खात्मे पर अंततः सफलता मिल चुकी है। इसके बाद मरे हुए तेंदुए की फ़ोटो मासूम की माँ को दिखाई गई जिसके बाद बच्चे की माँ हेमा ने बताया कि हां यही वो तेंदुआ है जो बीते कुछ दिनों पहले बच्चे को गोद से उठाकर ले गया था।
बता दें कि पोटाशाल अल्मोड़ा में इस तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया था। जिसके बाद इसको खत्म करने के लिए मसक्कत चल रही थी। दोस्तों तेंदुए ने अल्मोड़ा के डूंगरी और पोटशाल में कोहराम मचाया हुआ था। पहले तेंदुए द्वारा ढाई वर्षीय बालक को शिकार बनाया गया इसके बाद तेंदुए ने 75 साल की आनंदी को शिकार बनाया।
यह भी पढ़े:यह भी पढ़े:अब उत्तराखंड में भी टिड्डी डल का हमला,सभी किसानों में देहशत का माहौल,पड़े पूरी खबर…..
यहां तेंदुए को निस्तनाबूत करने के लिए 3 शूटर बुलवाए गए थे जिसमें शामिल थे नैनीताल के हरीश धामी, बिजनौर के शफी आशिफ,और मुरादाबाद के राजीव सोलेमान। तीनों को तेंदुए को मार गिराने के लिए एक मचान में रखा गया था। करीब 7.30 के आसपास इन तीनों को तेंदुआ दिखाई पड़ा। पहले इन्होंने तेंदुए को cctv कैमरे में देख कर पहचाना की यह आदमखोर है या नहीं जब पता चला कि यह आदमखोर तेंदुआ है उसपर एक साथ गोली चलकर झटके में निस्तनाबूत कर दिया गया।इतना ही नहीं दोस्तों यहां एक तेंदुआ नहीं बल्कि बड़ी तादाद में तेंदुओ की पुष्टि की गई है जिनको पकड़ने के लिये वनविभाग ने आश्वासन दिया है।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par