जैसे की हम सब जानते हैं युद्धभूमि हो या खेल का मैदान उत्तराखंड का जाँबाज़ युवा हर क्षेत्र में सबसे आगे रहता है। यहाँ कई बड़े बड़े वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए। इन वीर जवानों ने हर बार देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। आज फिर ऐसे ही दुखद ख़बर सामने आयी है। जहाँ देव भूमि का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते करते शहीद हो गया है।
यह जानकारी कैबिनेट मंत्री डॉ धान सिंह रावत द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई। आपको बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले के पाबो ब्लॉक बुराशी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी गढ़वाल राइफल में तैनात थे। मिली जानकारी के मुताबिक़ वह देश की रक्षा करते वक़्त शहीद हो गए हैं। सेना द्वारा उनके शहीद होने के कारण की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। ALSO READ THIS:उत्तराखण्ड में अब नई बीमारी का डर, इस गांव में मिला पहला केस, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग…
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते कहा कि मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद खबर मिली , ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ईश्वर उनके परिज़ानो को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ALSO READ THIS:उत्तराखण्ड में अब नई बीमारी का डर, इस गांव में मिला पहला केस, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग…