उत्तराखंड- जैसे की हम सब जानते हैं 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं इसी बीच सारी पार्टी जोरो शोरो से चुनाव की तैयारी कर रही है। जैसे कि हम सब जानते हैं उत्तराखंड में पहले ही आम आदमी पार्टी की एंट्री हो चुकी हैं। और वह पहले से ही अपने एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। इसी बीच अब 2022 का चुनाव आसान नहीं होगा। बीजेपी और कांग्रेस आम आदमी पार्टी को सीरियस नहीं ले रही है लेकिन अब इन तीनों पार्टियों को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से भी मुकाबला करना होगा। एआईएमआईएम अब यूपी के बाद उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि ओवैसी की पार्टी में अल्पसंख्यक वोटरों में अच्छी पहुंच मानी जा रही है।
उधम सिंह नगर, हरिद्वार, हल्द्वानी, देहरादून जैसे जिलों में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग रहते हैं। एआईएमआईएम की एंट्री के बाद उत्तराखंड में राजनीति में एक और नया मोड़ दिखाई दिया है। एआईएमआईएम पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ नय्यर काजमी ने बताया कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी चुनने के लिए अखाड़े में उतरेगी। कांग्रेस और बीजेपी ने जनता को खूब ठगा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा।
पार्टी उत्तराखंड में 22 सीटों में अपना प्रत्याशी उतारेगी और जीतेगी भी। आने वाली रणनीतियों के लिए ओवैसी जल्दी उत्तराखंड का दौरा करेंगे। एआईएमआईएम पार्टी की उत्तराखंड में एंट्री के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर 2022 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का डंका बजता है।
READ ALSO: मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों से दुगुनी है आत्महत्या करने वाले जवानों की संख्या…








