बौराड़ी जिला अस्पताल स्वामी राम हिमालयन से एक लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां अस्पताल प्रबंधन ने एक गर्भवती महिला को एडमिट नहीं किया। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस जिलध्यक्ष राकेश राणा ने अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने जिम्मेदार डॉक्टरों और नर्सों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
अस्पताल प्रबंधन को जैसे ही महसूस हुआ कि उनके उपर मुश्किल आन पड़ी है। उन्होंने तुरंत गर्भवती महिला को एडमिट किया और उसकी डिलीवरी भी नॉर्मल हुई। दरअसल मुखमाल गांव निवासी सरिता देवी (24 वर्ष) को 17 मई की रात 11 बजे प्रसव पीड़ा हुई। उसके परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि महिला का ऑपरेशन होना है इसलिए उसे एडमिट नहीं कर सकते। महिला के परिजन रात 3 बजे तक अस्पताल के बाहर थे।
उसके बाद महिला के परिजनों ने जिला अध्यक्ष राकेश राणा से इसकी शिकायत की। उन्होंने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। तब जाकर अस्पताल ने महिला को एडमिट किया। बौराड़ी अस्पताल की सीएमएस डॉ. अर्चिता जैन ने भी कहा कि अस्पताल के स्टाफ द्वारा महिला के साथ लापरवाही की गई है। उन्होंने डॉक्टरों से महिला को एडमिट ना करने का जवाब मांगा है। जवाब ना देने पर जिम्मेदार डॉक्टरों और नर्सों के खिलाफ कार्यवाही होगी।
READ ALSO: खुशखबरी: अब आपका घर बैठे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन हो जाएगी सुविधाएं..