
नैनीताल जिले के भवाली में बृहस्पतिवार को हुए एक सड़क हादसे से खटीमा के अमाऊं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में अमाऊं निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की असमय मौत की सूचना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।
देखते ही देखते अमाऊं स्थित उनके सूने घर के बाहर पड़ोसियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है।






