देश भर में रोजाना कई मामले महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म, बलात्कार और यौन शोषण के आते है। इन मामलों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है। कई मामलों में तो दोषी खुद पीड़ितों के रिश्तेदार होते है। आज भी नैनीताल के ओखलकांडा नामक एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां कुछ समय पहले एक परिवार में लड़की को अचानक पेट में दर्द हो उठा, जिसके चलते उसे तुरंत हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
जब डॉक्टरों ने जांच की तो सभी के होश उड़ गए। जांच में पता चला कि बच्ची के पेट में सात माह का मृत भ्रूण है। दरहसल, पीड़िता का मामा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह गर्भवती हुई। आरोपी ने मामा भांजी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। वहां के पटवारी ने भी इस बात की पुष्टि की है। इस बात का पता चलने पर पीड़िता के पिता ने तुरंत ही अपने क्षेत्र के थाने में केस दर्ज करवाया है।