Home उत्तराखंड हरिद्वार में महिला की गला काटकर हत्या, पुराने गंगनहर के पास फेंका...

हरिद्वार में महिला की गला काटकर हत्या, पुराने गंगनहर के पास फेंका शव

0
Woman murdered by throat-slitting in Haridwar; body dumped near the Old Ganga Canal.
Woman murdered by throat-slitting in Haridwar; body dumped near the Old Ganga Canal.

पुराने गंगनहर पुल के किनारे मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।प्रथम दृष्टया महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर महिला की गुमशुदगी से संबंधित जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा घटनास्थल और उसके आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि महिला के वहां पहुंचने और घटना से जुड़े संदिग्धों के बारे में जानकारी मिल सके।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला को घटनास्थल पर लाया गया था या वारदात कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया। घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों को पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित किया है।फिलहाल महिला की शिनाख्त और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। महिला की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने के लिए जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here