महिलाओं के साथ दुष्कर्म और शोषण की घटनाएं अब देखभूमि उत्तराखंड में भी बढ़ती ही जा रही है। शोषण और दुष्कर्म का शिकार अब हर उम्र की लड़कियां हो रही है चाहे वो नाबालिग ही क्यों न हो। ऐसी ही एक खबर देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र से सामने आई है। एक महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे जिंदा जलाने की धमकी दी। महिला ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।
महिला ने जोगीवाला चौकी में यह मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद वहां के एसओ दिलवर सिंह नेगी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी का नाम नाशीम अहमद है। वह कुटला नवादा का निवासी है। वह गुरुवार की सुबह 11 बजे महिला के घर में घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने लगा। वह करीब 12 बजे महिला के घर के छत के रास्ते भाग गया। उसने महिला को यह भी धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह महिला को उसके परिवार समेत जिंदा जला देगा।
यह भी पढ़े: उत्तराखंड में रोड पर आए मलबे ने रोकी बारात,दूल्हे राजा के साथ सारे बारातियों ने साफ किया रास्ता
दिलवर सिंह नेगी ने यह भी बताया कि आरोपी ने महिला के साथ पहले भी दुर्व्यवहार और दुष्कर्म किया है। 1 जुलाई की शाम जब महिला अपने काम से वापस घर लौट रही थी तो उसने महिला को रास्ते में ही रोक दिया था। फिर आरोपी उसका हाथ पकड़कर उसे बद्रीपुर रोड़ के पास एक खंडर पड़े मकान में ले गया। वहां पर भी उसने महिला से साथ शोषण किया। पुलिस अब आरोपी नशीम अहमद की तलाश में लग गयी है। जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार होने की उम्मीद।