SSC के तहत जल्द ही SSC GD constable के पदों पर भर्ती निकलने वाली है। SSC GD Constable Recruitment 2021 के लिये SSC जल्द ही भर्ती नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी इक्छुक अभ्यर्थी SSC की ऑफिसियल वेबसाइट ssc. nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
SSC के द्वारा निम्नलिखित पदों पर भर्ती करायी जाती है:-
सीमा सुरक्षा बल (BSF)
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
सशस्त्र सीमा बल ( SSB)
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)
सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)
असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी)
नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके उम्मीदवार भर्ती के लिए डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं। साथ में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन का लिंक: https://ssc.nic.in/Portal/Apply
नोटिफिकेशन की जानकारी का लिंक: https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement
10 जून 2021 तक अभ्यर्थी इन पदों पर अवेदन कर सकते हैं। मेडिकल टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होता है। उम्मीदवार के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। इस बार की यह भर्ती केवल कांस्टेबल (GD) और राइफलमैन (GD) के लिए ही है। उम्मीदवार को भर्ती होने के बाद वेतन के तौर पर 21700-69100 रुपयों तक का मासिक वेतन मिलेगा। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य पुरुषों के लिए 100 रुपये है। जबकि महिला / एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक से कोई कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
READ ALSO: जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था कि कोहली को सचिन के पैरों पर गिरना पड़ा..