जब अगर किसी की टांग खींचनी हो तो उसमें अर्जुन कपूर सबसे आगे होते हैं। अपने ऑन-स्क्रीन सह-कलाकारों के साथ अच्छी दोस्ती होने के अलावा, अर्जुन सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों की पोस्ट पर फनी (funny) कमेंट भी करते हैं। यह सब कैटरीना कैफ के स्मोक फोटोशूट से शुरू हुआ, जब अर्जुन ने उनकी खूबसूरत पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘डैन्ड्रफ’ लिखा था।
सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह, वरुण धवन, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स अर्जुन की फनी कमैंट्स के शिकार हुए हैं। अब विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह व्यायाम और एक्सरसाइज (Exercise) करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में विराट ने लिखा, “180 लैंडिंग पर मेरा पहला शॉट। टॉप एक्सरसाइज”
पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन ने कहा, “भांगड़ा ले ले !!!” जिसका अर्थ है, वह विराट को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वह जो एक्सरसाइज (exercise) और व्यायाम कर रहे हैं वह भांगड़ा जैसा लग रहा है, इसलिए विराट की एक्सरसाइज को देखते हुए अर्जुन ने कहा कि चलो डांस करते हैं।
आजकल विराट और अनुष्का अपने फैंस को अपडेट शेयर कर रहे हैं कि वो दोनों लॉकडाउन के बीच कैसे एक साथ समय बिता रहे हैं। परिवार के साथ ऑनलाइन गेम और बोर्ड गेम खेलने से लेकर फनी वीडियो और कुछ पुरानी फोटोज को शेयर करने तक सबकुछ दोनो कपल इन दिनों कर रहे हैं।