सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग मनोरंजन भारी चीज़े शेयर करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो एक ट्विटर यूजर ने शेयर की है जिसमें एक शेयर के बच्चे को लेकर एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर ले जाता दिखायी दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लंगूर शेर के बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है मानो वह उसका खुद का बच्चा हो।
वैसे तो शेर को देखकर इंसानों से लेकर बड़े बड़े जानवरो ही हालात टाइट हो जाती है। लेकिन यहां इस वीडियो में लंगूर शेर के बच्चे को लेकर इधर उधर घूम रहा है। उसे किसी का कोई डर नहीं है। वीडियो के अनुसार, लंगूर शेर के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ जाता है। उसके बाद वह वहां से कूद कर दूसरी डाली पर जाता है। वहां लंगूर शेर के बच्चे को प्यार करता है। वीडियो में लंगूर शेर के बच्चे को अपना बच्चा समझ कर उसकी देखभाल करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो को देख लोगों को “द लायन किंग” पिक्चर की याद आ गयी। शेर के बच्चे को देखकर लोगों को मूवी के सिम्बा की याद आ गयी। लोग कमैंट्स के जरिये वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “यही फर्क है माँसाहारी और शाकाहारी जानवरों में”।
अभी भी कई यूज़र्स उत्सुक है कि उसके बाद आखिर क्या हुआ होगा। क्या शेर के बच्चे को बचा लिया गया था। वीडियो साउथ अफ्रीका का बताया जा रहा है। ट्विटर यूजर आईएफएस सुसंता नंदा (IFS Susanta Nanda) ने इसे अपने सोशल हैंडल पर शेयर किया है। अब तक वीडियो को 40 हजरसे ज्यादा लोग देख चुके हैं।
देखे वीडियो..
A male baboon carrying and grooming a lion cub is an unexplained wonder from Nature. The baboon was grooming the lion cub as if it was a baby baboon.
From South Africa's Kruger National Park.
🎬 Kurt Schultz pic.twitter.com/bu84K5zHWd— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 4, 2021