Benefits Of Tomato In Hindi, टमाटर के 10 फ़ायदे और नुकसान…

हर घर में हमे टमाटर मिल जाएगा।बहुत से लोग तो इसके बिना खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते।यह विश्व में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्ज़ी है।

0
Benefits Of Tomato In Hindi

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको Benefits Of Tomato In Hindi.. टमाटर के लाजवाब फायदों के बारे में बताएंगे..

टमाटर के लाजवाब फायदे और लाभ (Benefits Of Tomato In Hindi): हमारे खानपान में कुछ चीजे ऐसी होती है जिनके बिना कोई भी पकवान फीका लगता है।और बहुत से लोग उनके बिना खाना बनाना पसंद नहीं करते।उनकी खाने में अलग ही पहचान होती है।ऐसी ही एक खास चीज है-टमाटर।

हर घर में हमे टमाटर मिल जाएगा।बहुत से लोग तो इसके बिना खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते।यह विश्व में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्ज़ी है।इसकी उत्पत्ति अमेरिकी एंडिस से हुई और मेक्सिको में भोजन के रूप में इस्तेमाल होना आरम्भ हुआ।वहां से यह विश्व में फ़ैल गया और आज हर एक घर में आसानी से पाया जाता है।

टमाटर का स्वाद खट्टा होता है।कच्चा टमाटर हरे रंग और पका हुआ टमाटर लाल रंग का होता है।वैसे तो टमाटर को आमतौर पर सब्जी में डाला जाता है,लेकिन इसका सलाद यानी इसे कच्चा खाने पर भी बहुत लाभ मिलता है।

Tamatar ke Fayde or Nuksan

तत्व (टमाटर के लाजवाब फायदे और लाभ (Benefits Of Tomato In Hindi)

टमाटर में कैल्शियम, फास्फोरस,विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते है।इसके खट्टेपन का कारण इसमें पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड और मैलिक एसिड होता है जो हमारे शरीर ओर त्वचा के लिए लाभदायक होता है।आइए हम इसके कुछ लाभों पर भी चर्चा करते है।

  1. टमाटर कॉलेस्ट्रॉल फ्री होता है,इसमें कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता।टमाटर के बीज में फाइबर पाया जाता है जो कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है ।
  2. टमाटर में क्यूमरिक एसिड और क्लोरोजेनिक एसिड बीड़ी सिगरेट से हुए दूर के प्रभाव से बचाता है।
  3. टमाटर में छिपे तत्व हमारे पाचन को सुधारने में सहायक होते है।यह कब्ज ओर डस्ट जैसी बीमारी से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते है।
  4. टमाटर में ऐंटी आक्सिडेंट पाए जाते है को अनेक तरह के होने वाले कैंसर को होने से रोकने में सहायक होते है।
  5. यह विटामिन्स और अन्य खनिजों से भरपूर है जो cardiovascular की बीमारी से लडने में हमारे शरीर को मदद करते है ।
  6. यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाते है,और सूजन कम करने में सहायक होते है।
  7. टमाटर में विटामिन के और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है जो bones Mineral Density को बढ़ा कर हड्डियों को मजबूत बनाती है।
  8. टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन ए और विटामिन सी नेत्र दृष्टि के लिए भी लभकरी होता है,बढ़ती उम्र के साथ नजर कमजोर होना आम बात है लेकिन इसे हम हमारे स्वस्थ में ध्यान देकर सही कर सकते है।
  9. टमाटर बालों को घना ओर मजबूत बनाते है। यह हेयर पैक बनाने में भी इस्तेमाल किए जाते है।यहां तक कि टमाटर का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर भी उपयोग किया जाता है।
  10.  इन सबके एलवा टमाटर वजन घटाने में,रक्तचाप को नियंत्रित करने में,सूजन कम करने में,नींद को बढ़ावा देने में,रक्त शर्करा स्तर करने में,सहायक होता है।

टमाटर में ऐसे बहुत से लाभ है जिनके बारे में लोग शायद ही जानते है।आइए अब इससे होने वाले कुछ नुकसान भी जान लिए जाए।

  • टमाटर के अधिक सेवन में किडनी में पथरी का योग बढ़ सकता है।
  • यदि आप रोजाना इसे तव्चा में निखार के लिए इस्तेमाल करते है,तो ध्यान रखे इसका अधिक उपयोग हमारी तव्चा का रंग बदल देता है और हमारी तव्चा पर नारंगी रंग का प्रतिबिंब झलकता है।
  • टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन आंतो की समस्याएं ब्धा सकता है,इसलिए इसका नियमित रूप से ही सेवन करना ही लाभकारी होगा।
  • टमाटर में लाइकोपीन फ्लाइटोकेमिकल हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की नियमित गतिविधियों में हस्तक्षेप कर सकता है।जिससे सामान्य मिक्रोबिल बैक्टीरिया वायरस से लडने की शक्ति खो देता है।

अधिक जानकारी..
आमतौर हम टमाटर को सबकी के रूप में जानते है,लेकिन हैरानी की बात यह है वनस्पति वैज्ञानिक तौर पर टमाटर एक फल है।

आशा है हमारे इस आर्टिकल से आपको टमाटर के बारे में बहुत सी जानकारी प्रप्त हुई होंगी।और आप इन बातों को ध्यान में रखकर टमाटर को अपने खान पान में इस्तेमाल करेंगे,जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहे।

हम बहुत मेहनत से आपके लिए ऐसी लाजवाब पोस्ट लिखते है ताकि आपको हमारी लिखीं हुई जानकारी पसंद आये इसलिए कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here